Saturday, April 18, 2026
No menu items!
Google search engine

आबादी के मामले में भारत ने चीन को भी पछाड़ा, बना दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश

Spread the News

न्यूज डेस्क। भारत अब दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश बन गया है। संयुक्त राष्ट्र आबादी फंड (UNFPA) की एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि भारत और चीन की आबादी के बीच करीब 29 लाख का फासला हो गया है। इसके साथ ही आंकड़ों के मुताबिक भारत की आबादी 142 करोड़ 86 लाख है। वहीं दूसरी तरफ चीन की आबादी महज 142 करोड़ 57 लाख है।

संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के अनुसार भारत की जनसंख्या में एक साल में 1.56 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। रिपोर्ट में नया डेटा ‘जनसंख्या सूचक’ की श्रेणी के तहत दिया गया है। संयुक्त राष्ट्र 1950 के दशक से विश्व जनसंख्या आँकड़े जारी कर रहा है। तब से यह पहली बार है जब भारत जनसंख्या के मामले में चीन से आगे निकल गया है। पिछले साल जारी एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ था कि चीन की आबादी छह दशकों में पहली बार घटी है।

संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में 25% लोग 14 वर्ष से कम आयु के हैं। 18% 10-19 वर्ष की आयु के लोग हैं। 10-24 साल के लोगों की संख्या 26% है, इसके बाद 15-64 साल के लोगों की संख्या लगभग 68% है। यानी भारत में सबसे ज्यादा युवा हैं। लेकिन चीन में बुजुर्गों की संख्या सबसे ज्यादा है। चीन में 200 मिलियन लोग 65 वर्ष से अधिक आयु के हैं। (UNFPA) इंडिया के प्रतिनिधि ने कहा कि अब दुनिया की आबादी 8 अरब हो गई है।

आंकड़े जारी होने के बाद (UNFPA) की मीडिया एडवाइजर अन्ना जेफ्रीज ने कहा- यह साफ नहीं है कि भारत की आबादी कब चीन से आगे निकल गई। दोनों देशों के बीच डेटा जारी होने के समय में काफी अंतर है, इसलिए इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments