Sunday, April 19, 2026
No menu items!
Google search engine

ससुराल वाले कार, आभूषण-कैश मांगने के साथ साथ छोटी-छोटी बात पर करते थे मारपीट- महिला ने सुनाई जुल्म की दास्तान

Spread the News

पानीपत। हरियाणा के पानीपत जिले के समालखा कस्बे की रहने वाली एक महिला को पंजाब के रोपड़ जिला स्थित उसकी ससुराल में दहेज के लिए प्रताड़ित किया गया। दरअसल, महिला का पति वाटर सप्लाई महकमा में सरकारी कर्मचारी है। इसी बात को लेकर ससुरालियों ने महिला को हमेशा परेशान किया और उससे दहेज की मांग की।

मारपीट कर उसे जबरदस्ती जहरीला पदार्थ भी पिलाया गया। लेकिन घर बसाने के लिए महिला व उसके परिजनों ने पंचायती तौर पर समझौता कर लिया। इसके बाद भी आरोपी ससुरालियों ने कार, आभूषण और 5 लाख कैश की मांग के चलते दो महीने पहले महिला को घर से बाहर निकाल दिया। जिसकी शिकायत महिला ने पुलिस को दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी पति, सास और ससुर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

समालखा थाना पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि उसकी शादी मई 2020 में सरवन उर्फ रामपाल निवासी गांव महिवाल, जिला रोपड रूपनगर, पंजाब के साथ हुई थी। शादी के बाद करीब 3 महीने बाद पति ने उसे कहा कि वह वाटर सप्लाई में नौकरी करता है और उसकी शादी अनपढ़, गवार से हो गई है।

सरवन की बातों को सुनकर उसकी सास कमला उर्फ बीना व ससुर नंदलाल उर्फ राजकंवार ने उसे ससुराल से निकालने की योजनाएं बनानी शुरू कर दी। पति, उसके साथ छोटी-छोटी बात पर मारपीट करने लगा। महिला गर्भवती हुई, तब भी उसे कमरे में बंद कर बेल्ट से पीटा गया। दिन भर उससे सारा काम करवाया जाता था।

कमरे में बंद करके खिलाया जहर

दिसंबर 2021 को महिला ने लड़के को जन्म दिया। डिलवरी का खर्चा मायका पक्ष ने दिया। मई 2023 को पति ने सास ससुर के उकसाने पर कमरे में बंद कर उसे बेल्ट से पीटा। जमीन पर गिराकर उसके मुंह में कोई जहरीली चीज जबरदस्ती डाल दी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments