जालंधर । भारत में धर्म से जुड़े हुए काफी त्योहार मनाए जाते हैं। भारत में काफी सारे ऐसे त्यौहार पर चले हैं जिनको कुछ विशेष धर्म ही मनाते हैं तो काफी सारे ऐसे त्योहार भी मौजूद हैं जिन्हें पूरा देश मनाता है। ऐसा ही एक त्यौहार महाशिवरात्रि है।महाशिवरात्रि भगवान शिवजी से जुड़ा हुआ त्योहार है और भगवान शिव को पूरे देश में अलग-अलग रूपों में स्वीकारा गया है।
पूरे देश में महाशिवरात्रि का त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। यह विचार आज साईं मनी अरोड़ा जी ने वयक्त किये। उन्होने कहा कि इसी कारण आज गांधी नगर में सभी धर्मों के लोगों ने मिल कर लंगर लगाया। इस अवसर पर असतार सिंह, नैशनल ह्यूमन राईटस सोशल जस्टिस फरंट के सटेट कार्यकारिणी सदस्य मंसूर आलम, मुनव्वर कुरैशी,मंगा बसरा फगवाड़ा आदी मोैजूद थे।



