फिरोजपुर, 1 नवंबर। फिरोजपुर शहर की वेहरा बानोवाला गली में गोली लगने से शूटर गुरप्रीत सिंह लाडी शेर खान की मौत हो गई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए डीएसपी सुरिंदर बांसल ने बताया कि लाडी शेर खान के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत कई मामले दर्ज हैं। जिसकी गोली लगने से मौत हो गई है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। जहां उसका पोस्टमार्टम किया जाएगा। डीएसपी ने बताया कि फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है कि हत्या किसने की है। इस मामले में उनके द्वारा जांच की जा रही है।



