Wednesday, April 15, 2026
No menu items!
Google search engine

महिला ने क्रोध में आकर 2 मासूम बेटे को कुएं में फेंक उतारा मौत के घाट, आखिर क्या थी वजह

Spread the News

बांसवाड़ा/राजस्थान, 30 सितम्बर । बांसवाड़ा जिले से एक बार फिर दिल को दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक महिला ने महज शक में अपने दो मासूम बेटों को कुएं में फेंककर मार डाला। बाद में उसने खुद भी सुसाइड का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो पाई। उसके बाद वह खेतों में छिपती फिरती रही। पुलिस ने दो बेटों की हत्या की आरोपी मां को तलाश कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसने बच्चों की हत्या करना स्वीकार कर लिया है। पुलिस उससे और पूछताछ करने में जुटी है।

थानाधिकारी प्रकाशचंद्र मीणा ने बताया कि दो बच्चों की हत्या के आरोप में महिला कृष्णा को गिरफ्तार किया गया है। कृष्णा की शादी कुंडला गांव सुभाष निनामा के साथ हुआ थी। कृष्णा अपने पति सुभाष पर किसी अन्य महिला के साथ अवैध संबंध होने का शक करती थी।

इसलिए दोनों के बीच विवाद चल रहा था। इसी विवाद में आवेश में आकर आरोपी कृष्णा ने दो दिन पहले बुधवार शाम अपने दोनों बेटों अभिषेक (4) और डेढ़ वर्षीय आशीष को घर के पास ही स्थित कुएं में फेंक दिया जिससे उनकी मौत हो गई। कृष्णा ने बच्चे जब सो रहे थे तब उनको उठाकर कुएं में फेंक दिया।

उसके बाद गुस्साई कृष्णा ने खुद भी जहर खाकर जान देने की कोशिश की। लेकिन उसके उल्टियां ही होकर रह गई और बच गई। इससे कृष्णा घबरा गई और पहले जाकर खेतों में छिप गई और बाद में अपने किसी रिश्तेदार के यहां चली गई। वारदात के समय सुभाष घर पर नहीं था। वह किसी काम से बाहर गया हुआ था। वह जब घर पर लौटा तो उसे पत्नी और बच्चे नहीं मिले। उसने तीनों को काफी ढूंढा लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग पाया।

उसके अगले दिन सुभाष की भाभी कुएं के पास ही स्थित तालाब पर नहाने गई तो उसे कुंए में एक बच्चे की लाश तैरती हुई दिखी। इस पर उसने परिजनों और ग्रामीणों को बताया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। बाद में बच्चे को कुएं से निकाला गया।

उसके बाद दूसरा बच्चा भी उसी कुएं में मिल गया। लेकिन कृष्णा नहीं मिली। पुलिस ने उसे तालाब और आसपास के इलाके में ढूंढा लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। इस पर पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू की तब उसकी पति पर शक करने की कहानी सामने आई।

इस पर पुलिस ने टीम गठित कर उसकी तलाश शुरू की। शनिवार को पुलिस ने उसे डिटेन कर लिया। उसके बाद पुलिस ने उससे पूछताछ की तो उसने पूरी कहानी उगल दी। इस पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। दो बेटों को खो चुके पिता सुभाष ने पुलिस को बताया कि आरोपी पत्नी ने पहले भी उसके बच्चों कुएं में फेंकने की धमकी दे चुकी थी। सुभाष खेती करता है उसके दो बच्चे हैं और दोनों की मृत्यु हो चुकी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments