Friday, April 10, 2026
No menu items!
Google search engine

ऑल मुस्लिम वैलफेअर सोसाइटी की चंडीगढ़ में माणिक अली की अध्यक्षता में हुई अहम मीटिंग

Spread the News

सोसाइटी के विस्तार समेत विभिन्न मुद्दों पर की गई चर्चा : खुरशीद अहमद

अमृतसर। ऑल मुस्लिम वैलफेअर सोसाइटी की एक मीटिंग डकोली, ज़िरकपुर चंडीगढ़ में चंडीगढ़ प्रधान सरफराज़ अहमद की अगुवाई में हुई। विशेष तौर पर ऑल मुस्लिम वैलफेअर सोसाइटी के प्रधान माणिक अली, उप चेयरमैन खुरशीद अहमद पहुंचे। मीटिंग में सरफराज अहमद ने कहा कि चंडीगढ़ से काफ़ी लोग सोसाइटी के साथ जुड़े हैं और जिस भी मैंबर को जो भी काम सौंपा जाता है वह उसे पूरी शिद्धत से पूरा करता है और अपनी जिम्मेदारी निभाता है।

इस मौके पर माणिक अली और खुरशीद अहमद ने कहा कि पूरे हिंदुस्तान में यह सोसाइटी काम करेगी। किसी भी मुस्लिम भाई-बहन को किसी भी तरह की तकलीफ़ हैं तो हमसे संपर्क कर सकते हैं। इस सोसायटी के दफ्तर चंडीगढ़, अमृतसर, दिल्ली, बिहार, पश्चिम बंगाल में है। इस मौके पर कासिम अली, नसीम अहमद, मौलाना शाह आलम, मोहम्मद यासीन, मोहम्मद सदाव मियाँ, मोहम्मद अरमान आलम, मोहम्मद कमरान आलम आदि हाज़िर थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments