जालंधर। अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के मौके पर मजदूर यूनियन के नेता मोहम्मद अकबर अली के नेतृत्व में एक अहम मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसमें ठेकेदार और मजदूरों को एकत्रित होकर अपने हकों के लिए आगे आने की बात कही गई। इस मौके पर अकबर अली ने देश की जनता को अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस की जहां मुबारकबाद पेश की। वही सभी मजदूर साथियों से गुजारिश करी की आज हमें अपने हकों के बारे में जागरूक होने की आवश्यकता है और कोई भी शरारती व्यक्ति अगर हमे नुकसान पहुंचाने की कोशिश करता है तो हमें संविधान के दिए हुए कानून के आधार पर उससे अपना हक लेने का साहस दिखाना चाहिए घबराने की कोई बात नहीं है। अपनी एकता बनाने की जरूरत है इस मौके पर ठेकेदार इसहाक, मौजोदिन, जाहिद हुसैन, जमशेद, साईद अली खास तौर पर उपस्थित थे।



