मालेरकोटला,17 मार्च। जानकारी के अनुसार अल ईमान चैरीटेबल ट्रस्ट की ओर से जहां भी जरूरतमंद मोमिन हैं, उन्हें माहे रमजान के लिए राशन पहुंचाया जा रहा है, ताकि वह आराम व सकून के साथ अल्लाह की बंंदगी कर सकें। पंजाब की जिम्मेदारी श्री शब्बीर हुसैन को सोैंपी गई है। वह पंजाब में ट्रस्ट के नुमाईंदे हैं, जो अंजुमने मुस्तफा वेलफेयर सोसाईटी के सहयोग से पूरे पंजाब भर में जहां भी जरूरतमंद हैं उन्हें राशन पहुंचाने का काम बखूबी किया जा रहा है। जिस तरह से मालेरकोटला, गोसपुरा, लुधियाना, जालंधर, अमृतसर, होशियारपुर, पटियाला, समाना, सुनाम,मोहाली एवं चंडीगढ़ आदि। श्री शब्बीर हुसैन ने कहा कि रमजान के इस पवित्र महीने में खुदा करीम समूह ट्रस्टीयों एवं जिन लोगों ने भी इस नेक कार्य में भाग लिया है, उनकी इस सेवा को स्वीकार करे, व उनकी मगफिरत करे । इस अवसर पर उनके साथ इंतजार हुसैन, अली हसन, हुसैन अली, मुहम्मद फरदीन, मुहम्मद तकी, निसार हुसैन, अनसार हुसैन, अमजद अली व अली शब्बीर मौजूद थे।



