उत्तर प्रदेश, 29 दिसंबर | यहां एक बड़ी खबर सामने आई है। पति ने पत्नी को फोन छोड़कर चाय बनाने के लिए कहना महंगा पड़ गया। उसने गुस्से में आकर अपने पति की आंखों में कैंची मार दी। घटना के बाद महिला घर से भाग गयी। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक, बड़ौत निवासी 28 वर्षीय अंकित की शादी 3 साल पहले रमाला थाना क्षेत्र के सूप गांव की एक लड़की से हुई थी. शादी के बाद कुछ दिनों तक सब कुछ ठीक रहा, लेकिन पिछले डेढ़ साल से पति-पत्नी के बीच किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा होता रहता था।
इसी बीच फोन पर बात करते हुए अंकित ने पत्नी से चाय बनाने को कहा तो वह नाराज होकर कमरे के अंदर चली गई। कुछ देर बाद उसने कैंची उठाई और बिस्तर पर बैठे पति अंकित की आंख में मार दी। इससे खून बहने लगा और वह जमीन पर गिर गये। शोर सुनकर युवक की भाभी और भतीजा आ गए और पुलिस बुला ली गई। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया गया।
कोतवाली पुलिस का कहना है कि पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता था। 3 दिन पहले महिला ने अपने भाई और भाभी के साथ मिलकर पति के खिलाफ मारपीट की शिकायत दर्ज कराई थी। फिलहाल पीड़िता की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर, सीओ बड़ौत ने बताया कि महिला की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की 2 टीमें गठित की गई हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



