Monday, April 13, 2026
No menu items!
Google search engine

मानव अधिकार एक्शन फोरम् ने ज़रुरतमंद बच्चों को बांटी होली सामग्री

Spread the News

उन्नाव। होली के पावन पर्व पर मानवाधिकार एक्शन फोरम द्वारा फैंटसी के सामने झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले ज़रूरत मंद बच्चे जो अपने घर की विपरीत परिस्थितियों के कारण होली का त्यौहार नही मना पाते है। ऐसे में संगठन द्वारा होली के पर्व के लिए आवश्यक सामग्री बांटी गई। मानवाधिकार एक्शन फोरम के अध्यक्ष अधिवक्ता शुभम द्विवेदी ने बताया कि विगत चार साल से हर बार होली का त्यौहार इन बच्चों के साथ मनाया जाता है।

संगठन द्वारा होली सामग्री जैसे मिठाई,गुलाल,खिलौने,फ्रूटी, चिप्स एवम अन्य खाद्य सामग्री का वितरण किया गया।  बच्चो ने डांस करके अपनी खुशी ज़ाहिर की। साथ ही बच्चों के मध्य सभी पदाधिकारी ने गुलाल एवम रंग खेला एवम सभी को बधाई प्रेषित की। इस दौरान संगठन के पदाधिकारी अंकित दिवाकर,योगेंद्र सोनी,अखंड प्रताप सिंह,अनुरेश सिंह,निहाल अवस्थी,विवेक भदौरिया,शिवम,अभिनव एवम अन्य मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments