Tuesday, August 4, 2026
No menu items!
Google search engine

आखि़र कब तक गोरक्षा के नाम पर मुसलमानों पर किया जाता रहेगा अत्याचार : मौलाना अनवर अमृतसरी

Spread the News
  • नैशनल ह्यूमन राइटस सोशल जस्टिस फ्रंट ने नासिर एवं जुनेद को अपहरण के बाद जिंदा जला दिये जाने के मामले को लेकर हरियाणा सरकार पर उठाये सवाल

    कानून को अपने हाथ में लेना अपराध-सरकार को दोषियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए

  • नई दिल्ली/भिवानी फरवरी 19 (प्रेस विज्ञप्ति) अख़लाक़, पीलू ख़ान और रगबर के बाद, हरियाणा के भरतपुर (राजस्थान) के गोपालगढ़ के निवासी मुहम्मद जुनैद और नासिर का अपहरण कर लिया गया और उन्हें कुछ तथाकथित गोरक्षाों द्वारा •िांदा जलाकर मार डाला गया। नैशनल ह्यूमन राइटस सोशल जस्टिस फ्रंट के पदाधिकारियों ने इस पूरी घटना की कड़ी निंदा की है।
    इस मौके पर नैशनल ह्यूमन राइटस सोशल जस्टिस फ्रंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष, वरिष्ठ पत्रकार, युवा धार्मिक विद्वान मौलाना अनवर अमृतसरी, कासमी, नदवी ने पूरी घटना को शर्मनाक बताते हुए कहा कि जिस तरह तथाकथित गौरक्षकों ने उन दोनों की हत्या की और फिर भाजपा सरकार के तत्वावधान में खुलेआम घूम रहे हैं, यह बेहद शर्मनाक है। हरियाणा और राजस्थान की सरकारें और प्रशासन इन लोगों को गिरफ्तार करके फांसी क्यों नहीं देतीे?
    मौलाना अमृतसरी ने आगे कहा कि इस घटना के लिए हरियाणा की पूरी बीजेपी सरकार जिम्मेदार है। आखिर भारत में मुसलमानों को डराना, पीटना और प्रताडि़त करना कब बंद होगा?। कब तक देश के अलग-अलग प्रांतों में गौरक्षा के नाम पर मुसलमानों को निशाना बनाया जाता रहेगा। कुछ लोग कानून को हाथ में लेकर जो काम अदालतों ,संविधान को करना चाहिए वह खुद ही इसे कर रहे हैं जो किसी भी तरह से देशहित में नहीं है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments