होशियारपुर, 5 नवंबर। होशियारपुर के टांडा उरमुड़ में गांव देहरीवाल मोड़ के पास बुलेट मोटरसाइकिल और ट्रक के बीच भयानक टक्कर हो गई। इस हादसे में बुलेट सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई।मृतक युवकों की पहचान राज कुमार और जशन वासी गार्डी के रूप में हुई है। हादसा शनिवार देर रात हुआ।
जानकारी के मुताबिक, दोनों मृतक बुलेट पर सवार होकर टांडा होशियारपुर रोड पर जा रहे थे, तभी सामने से आ रहे ट्रक से उनकी सीधी टक्कर हो गई. हादसा इतना भयानक था कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे युवक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। मौके पर पहुंची टांडा पुलिस ने मृत युवकों के शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।



