Wednesday, September 30, 2026
No menu items!
Google search engine

होशियारपुर : हरदोखानपुर में भारी बारिश के कारण गिरी गरीब व्यक्ति के घर की छत बाल-बाल बचे मासूम बच्चे

Spread the News

होशियारपुर। जिले के हरदोखानपुर गांव में भारी बारिश के कारण एक गरीब परिवार के मकान की छत गिर गई। इस दौरान परिवार के सदस्य भी घर में मौजूद थे, हालांकि सभी सदस्य बाल-बाल बच गये। मलबे में दबने से घर में रखा सारा सामान क्षतिग्रस्त हो गया है।

पीड़ित तरसेम लाल ने बताया कि वह दिहाड़ी मजदूर है। जिस समय मकान गिरा, वह अपने बेटे के साथ खाना बना रहे थे। हादसे के दौरान उन्हें मामूली चोटें आईं। आसपास मौजूद लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और उन्हें बाहर निकाला। पीड़ित परिवार ने बताया कि इससे पहले 2019 में भी उनकी घर  की छत गिर गई थी। उन्होंने सरकार एवं  प्रशासन से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments