Home अन्य क्राइम मानसा में कार में लगी भयानक आग, जिंदा जली विवाहिता, पति व...

मानसा में कार में लगी भयानक आग, जिंदा जली विवाहिता, पति व सास की हालत गंभीर

Svg%3E
Spread the News

मानसा। यहां एक दुर्भाग्यपूर्ण खबर सामने आई है। मानसा से झुनीर की ओर आ रही एक कार में बीती रात आग लग गई। इसी दौरान उसमें सवार विवाहिता की मौत हो गई, जबकि झुलसने के कारण युवती का पति, उनका 1 साल का बच्चा व सास अस्पताल में भर्ती हैं।

जानकारी के अनुसार रात करीब 11 बजे मानसा से झुनीर की ओर एक वाहन आ रहा था। इसी दौरान वाहन में आग लग गई, जिसमें एक विवाहिता सीमा रानी, ​​पत्नी तरुण तायल की मौत हो गई, जबकि उसके बच्चे संचित तायल को बचा लिया गया। पति तरुण तायल, सास दर्शना रानी भी झुलस गई।

उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन गाड़ी में आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। यह भी कहा जा रहा है कि यह वाहन पहले किसी अन्य वाहन से टकराया था लेकिन असली वजह जांच के बाद पता चलेगी। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल मानसा में रखवाया गया है। हालांकि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।