Friday, June 19, 2026
No menu items!
Google search engine

रोपड़ में हनीट्रैप का मामला आया सामने SHO समेत 6 पर केस दर्ज

Spread the News

रोपड़, 14 अक्तूबर। रोपड़ से एक हनीट्रैप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक वकील, एक भाजपा नेता और एक पुलिस स्टेशन अधिकारी (एसएचओ) शामिल हैं। कथित आरोपियों के खिलाफ आधिकारिक तौर पर शिकायत दर्ज की गई है, अनुमान है कि उनहोंने मिलकर लगभग 57 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है। बताया जा रहा है कि ये ज्यादातर बिजनेसमैन को अपने हनी ट्रैप में फंसाते थे और उन्हें पैसों के लिए ब्लैकमेल करते थे।

 

इस हनीट्रैप मामले में मुख्य लोगों में दिलहरजीत सिंह, उनकी पत्नी प्रदीप कौर और उनका बेटा अभिनूर मिर्जा शामिल हैं। इसके अलावा मामले में बीजेपी नेता सोनिया शर्मा और इंस्पेक्टर परमिंदर सिंह समेत SHO परमिंदर सिंह का भी नाम है। इस घटना ने पूरे पुलिस प्रशासन का सर शर्म से झुका दिया है, जिससे आरोपियों पर कठोर जांच शुरू हो गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments