Friday, April 10, 2026
No menu items!
Google search engine

18, 19 और 20 फरवरी को छुट्टियां, स्कूल रहेंगे बंद, शिक्षकों को विशेष निर्देश

Spread the News

नई दिल्ली,17 फरवरी।  प्रयागराज महाकुंभ में बढ़ती भीड़ और जाम को देखते हुए प्रशासन ने 8वीं तक के सभी स्कूलों को 20 फरवरी तक बंद रखने का आदेश जारी किया है। इस दौरान सभी बोर्ड के स्कूल केवल ऑनलाइन मोड में ही चलेंगे। पिछले एक माह से शहर के स्कूल लगातार ऑनलाइन संचालित हो रहे हैं। हालांकि इस व्यवस्था से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है, ट्रैफिक जाम के कारण यह फैसला लिया गया है।

महाकुंभ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण प्रयागराज में ट्रैफिक जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। अगर स्कूल खुले तो यह स्थिति और भी गंभीर हो सकती है, जिससे बच्चों और अभिभावकों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। जिलाधिकारी के निर्देश पर प्राथमिक शिक्षा पदाधिकारी ने विद्यालय बंद रखने का आदेश जारी किया है। भीड़ प्रबंधन और बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments