जालंधर, 10 फरवरी। श्री गुरु रविदास जी की जयंती को लेकर 11 फरवरी को जालंधर में छुट्टी की घोषणा की गई है। इसके अलावा 12 फरवरी को पूरे पंजाब में छुट्टी रहेगी। उपायुक्त डाॅ. हिमांशु अग्रवाल ने 11 फरवरी को जालंधर जिले में आयोजित होने वाली शोभा यात्रा के चलते जिले की सीमा के अंदर सभी सरकारी/गैर-सरकारी स्कूलों/कॉलेजों में छुट्टी की घोषणा की है। आदेशों में यह भी कहा गया है कि अवकाश के आदेश उन स्कूलों/कॉलेजों की संबंधित कक्षाओं पर लागू नहीं होंगे जहां उक्त तिथि पर बोर्ड/विश्वविद्यालय परीक्षाएं आयोजित होनी हैं।
लोगों की धार्मिक भावनाओं और स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों की सुविधा व सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जालंधर के डिप्टी कमिश्नर डाॅ. हिमांशु अग्रवाल ने जालंधर जिले की सीमा के अंतर्गत आने वाले सभी सरकारी और गैर-सरकारी स्कूलों और कॉलेजों में 11 फरवरी को छुट्टी की घोषणा की है। उपायुक्त ने आदेश में कहा है कि ये आदेश उन स्कूलों और कॉलेजों की संबंधित कक्षाओं पर लागू नहीं होंगे जहां उक्त तिथि को बोर्ड और विश्वविद्यालय की परीक्षाएं होनी हैं।



