Friday, June 19, 2026
No menu items!
Google search engine

बुलंद सोच…..सड़क हादसों में ज़ख्मियों को वक्त पर अस्पताल पहुंचाने वाले मददगारों को मान सरकार देगी 2000 रुपये

Spread the News

चंड़ीगड़। सड़क हादसों में घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाने वाले मददगारों को अब पंजाब सरकार 2000 रुपये देगी। ऐसे मरीजों के इलाज का खर्च भी राज्य सरकार वहन करेगी। यह घोषणा मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को एक समारोह के दौरान की।

मुख्यमंत्री ने लोगों से आपातकालीन स्थिति में कीमती जान बचाने के लिए अपने वाहनों में चिकित्सा सहायता किट रखने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि दुर्घटना के दौरान गंभीर चोट लगने की स्थिति में पहला घंटा बहुत महत्वपूर्ण होता है। इस घड़ी में लोगों की बेशकीमती जान बचाने पर ध्यान देने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने चिकित्सा शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए अगले पांच वर्षों में 16 नए मेडिकल कॉलेज बनाने का निर्णय लिया है, जिससे राज्य में कुल मेडिकल कॉलेजों की संख्या बढ़कर 25 हो जाएगी और प्रत्येक जिले में एक मेडिकल कॉलेज होगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments