मुंबई । लालबाग इलाके के एक अपार्टमेंट में 53 साल की महिला की सड़ी-गली लाश के टुकड़े प्लास्टिक बैग में मिली है। महिला के भाई और भतीजे ने कुछ दिन पहले उसके गुमशुदा होने की रिपोर्ट कलाचौकी थाने में कराई थी। शिकायत के बाद पुलिस तलाशी के लिए महिला के घर पहुंची थी, जहां उसकी लाश प्लास्टिक बैग में मिली। महिला के हाथ-पैर और शरीर के कुछ हिस्सों को काट दिया गया था। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस ने लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही उसकी बेटी को भी पूछताछ के लिए अरेस्ट कर लिया है।
डीसीपी प्रवीण मुंधे ने बताया कि महिला की पहचान वीना प्रकाश जैन के रूप में हुई है। 22 साल की बेटी को पूछताछ के लिए गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस को शक है कि बेटी ने ही मां को महीनों कोठरी में बंद रखा। इसके बाद उसकी हत्या कर दी। 4 महीने पहले दिल्ली पुलिस ने दिल दहला देने वाले हत्याकांड का खुलासा किया था। 18 मई यानी करीब 6 महीने पहले लिव इन पार्टनर आफताब पूनावाला ने अपनी 26 साल की प्रेमिका श्रद्धा की बेरहमी से हत्या कर दी थी और उसके शव को आरी से काटा था। आफताब ने बॉडी के 35 टुकड़े किए थे।



