Monday, April 20, 2026
No menu items!
Google search engine

वारिस-पंजाब दे के चीफ अमृतपाल सिंह को नेपाल ने रखा सर्विलांस लिस्ट में- नकली पासपोर्ट की मदद से भागने की कर सकता है कोशिश

Spread the News

अमृतसर। वारिस-पंजाब दे के चीफ व खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह को नेपाल ने अपनी सर्विलांस लिस्ट में रख लिया है। पंजाब पुलिस उसे 11वें दिन भी ढूंढ रही है, लेकिन वह पुलिस की पकड़ में नहीं आ रहा है। हाल ही में उसके नेपाल में होने की जानकारी सामने आई थी, जिसके बाद भारत सरकार ने नेपाल सरकार को इस बारे में अलर्ट किया था।भारत सरकार ने नेपाल सरकार से अपील की थी कि उसे तीसरे मुल्क भागने न दिया जाए और अगर वह नकली पासपोर्ट की मदद से भागने की कोशिश करता है तो उसे गिरफ्तार कर लिया जाए। इस रिक्वेस्ट के बाद नेपाल के डिपार्टमेंट ऑफ इमिग्रेशन ने अमृतपाल को सर्विलांस पर रख लिया है।

सूचना अधिकारी कमल प्रसाद पांडे ने कहा- हमें (भारतीय) दूतावास से पासपोर्ट की एक प्रति के साथ एक लिखित नोट मिला है। जिसमें संदेह है कि अमृतपाल सिंह ने नेपाल में प्रवेश किया हो सकता है। वहीं इस मामले में आज पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। पंजाब की AAP सरकार हाईकोर्ट में जवाब देगी। पिछली सुनवाई में हाईकोर्ट ने 80 हजार पुलिस कर्मचारियों के बावजूद अमृतपाल के फरार होने को इंटेलिजेंस फेल्योर बताया था। यह भी फटकार लगाई थी कि वह देश के लिए खतरा था तो उसे पकड़ा क्यों नहीं गया?।

अमृतपाल की तस्वीरें हुई वायरल
वहीं अमृतपाल की फरारी के दौरान की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। पहली तस्वीर साथी पपलप्रीत के साथ सेल्फी थी, जिसमें दोनों एनर्जी ड्रिंक पीते नजर आए हैं। इसके बाद दोनों की जुगाड़ू रेहड़े पर बैठे की तस्वीर सामने आई। पहले उसे इसी रेहड़े पर CCTV कैमरा में देखा गया था।

एक और तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें वह पपलप्रीत के साथ हंसता नजर आ रहा है। ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह पंजाब पुलिस की पकड़ से बाहर हो चुका है। हालांकि इन वायरल तस्वीरों पर पंजाब पुलिस का अभी तक कोई औपचारिक बयान सामने नहीं आया है।

अमृतपाल का करीबी गनमैन गिरफ्तार
वहीं पुलिस ने अमृतपाल के सबसे करीबी गनमैन वरिंदर जौहल को गिरफ्तार किया है। उस पर NSA (नेशनल सिक्योरिटी एक्ट) लगाया है। इसके बाद उसे भी असम की डिब्रूगढ़ जेल भेज दिया गया है। जौहल समेत अब तक 8 आरोपी डिब्रूगढ़ जेल भेजे जा चुके हैं।

उधर अमृतपाल सिंह के दूसरे गनमैन तजिंदर सिंह उर्फ गोरखा बाबा से पूछताछ जारी है। पंजाब पुलिस के बाद केंद्रीय खुफिया एजेंसी इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) ने भी उससे पूछताछ की। उसके फोन से पुलिस को खालिस्तान बनाने से जुड़े अहम डॉक्यूमेंट बरामद हुए थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments