Saturday, April 11, 2026
No menu items!
Google search engine

उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, 5 राज्यों में बारिश की आफत से 72 घंटे में 76 मौतें

Spread the News

नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, यूपी और पंजाब में 6 दिनों से लगातार बारिश हो रही है। हिमाचल में 24 घंटे में 39 जगह लैंडस्लाइड हुआ। ब्यास नदी में उफान से बिल्डिंग्स बह गईं, पुल ढह गए। पिछले 72 घंटों में देश के अलग-अलग राज्यों में 76 लोगों की जान चली गई। यूपी में 34, हिमाचल में 20, जम्मू-कश्मीर में 15, दिल्ली में पांच और राजस्थान और हरियाणा में एक-एक की मौत हुई है।

वहीं उत्तराखंड के उत्तरकाशी में मध्य प्रदेश के टूरिस्ट की गाड़ियों पर पहाड़ से टूटकर पत्थर गिर गए। इस हादसे में इंदौर के चार टूरिस्ट की मौत हो गई। वहीं 10 लोग घायल हुए हैं। उधर, जम्मू-कश्मीर के मौसम में कुछ सुधार हुआ और 4 दिन से अमरनाथ यात्रा फिर शुरू हो गई। दिल्ली में यमुना नदी का वाटर लेवल खतरे के निशान को पार कर गया है। इससे निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। किसाने के इलाकों के लोगों को वहां से हटने को कहा गया है। मंगलवार सुबह 8 बजे तक नदी का पानी 206.32 मीटर पर बह रहा था। 1978 में वाटर लेवल हाईएस्ट 207.49 मीटर तक गया था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments