Tuesday, August 4, 2026
No menu items!
Google search engine

गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित व मुख्यमंत्री मान के दरमियान तीखी नोक-झोंक- राष्ट्रपति राज की दे डाली चेतावनी

Spread the News

चंडीगढ़।  पंजाब के गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित को 11 दिन बाद भी मुख्यमंत्री भगवंत मान का जवाब नहीं मिला है। जिस लेटर में गवर्नर ने मुख्यमंत्री को राष्ट्रपति शासन लगाने की चेतावनी दी है, वे 15 अगस्त को लिखा गया था। यह खत भी एक रिमाइंडर है, जिसे गवर्नर का कहना है कि वे कई बार मुख्यमंत्री भगवंत मान से जवाब मांग चुके हैं।

गवर्नर ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को पत्र लिखकर कहा- राजभवन द्वारा मांगी गई जानकारियां सरकार की ओर से नहीं दी जा रही हैं। ये संवैधानिक कर्तव्य का अपमान है। मुख्यमंत्री के इस आचरण पर उनके पास कानून और संविधान अनुसार कार्रवाई करने के अलावा कोई अन्य विकल्प नहीं बचता। गवर्नर ने खत में स्पष्ट कहा है कि यदि उन्होंने गवर्नर हाउस के पत्रों का जवाब नहीं दिया तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments