Saturday, April 18, 2026
No menu items!
Google search engine

गर्मी ने तोड़ा 46 साल का रिकॉर्ड , तापमान 49 के करीब पहुंचा, अगले 3-4 दिनों तक रेड अलर्ट हुआ जारी

Spread the News

पंजाब समेत उत्तर भारत में लोग गर्मी से बेहाल हैं। वहीं मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पंजाब में अगले 3-4 दिनों तक रेड अलर्ट जारी रहेगा और लू चलने की आशंका जताई गई है। गर्मी का आलम यह है कि मई माह में ही लू का प्रकोप देखने को मिल रहा है।

पंजाब में गर्मी ने 46 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बठिंडा में तापमान 48.4 डिग्री रहा। इससे पहले 21 मई 1978 को अमृतसर का तापमान 47.7 डिग्री दर्ज किया गया था। रविवार शाम को फरीदकोट का तापमान 47.4 डिग्री दर्ज किया गया, जो 21 मई 1978 को दर्ज तापमान से महज 0.3 डिग्री कम है।

इस दिन पंजाब में अधिकतम तापमान अमृतसर में 47.7 डिग्री दर्ज किया गया। सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 46.9 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा पटियाला का तापमान 45.7, अमृतसर का 45.2 और लुधियाना का तापमान 44.8 डिग्री दर्ज किया गया।

चंडीगढ़ में पारा 44.5 डिग्री तक पहुंच गया
चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। यह मई महीने का अब तक का सबसे अधिक तापमान है। अगले 2 दिनों में तापमान 46 डिग्री तक बढ़ सकता है। ऐसे में मौसम विभाग ने अगले 2 दिनों के लिए हीट वेव का रेड अलर्ट और उसके बाद ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments