नई दिल्ली। सपने तो हम सभी देखते हैं। कुछ लोग खुली आंखों से बड़े-बड़े सपने देखते हैं, तो कुछ सपने आंखें बंद होने के बाद हमें खुद ब खुद आते हैं। ऐसे सपनों को लेकर इंसान की उत्सुकता हमेशा बनी रहती है। आखिर हमें बंद आंखों से दिखने वाले सपने किसी पिक्चर की तरह कैसे आ जाते हैं। ये यूं ही हैं या फिर इनकी कोई वजह या संकेत होता है। इसमें हमारी मदद के लिए कुछ ड्रीम एक्सपर्ट्स होते हैं, जो हमें इसका मतलब समझाते हैं।
कभी न कभी सभी को अपने सपने में सांप दिखा होगा और उसे देखकर हम सोते हुए भी डर जाते हैं। हालांकि हम सांप से जुड़े हुए सपने क्यों देखते हैं, इसे लेकर ड्रीम एक्सपर्ट Lauri Quinn Loewenberg ने बताया है कि सांप के सपनों को कभी नज़रअंदाज़ नहीं करना चाहिए। ये आपकी ज़िंदगी से जुड़े हुए कुछ राज़ आपको बताने की कोशिश करते हैं। हर सांप के दिखने के पीछे एक वजह होती है।
Autumn Fourkiller के मुताबिक सांप का सपने में आना एक चेतावनी की तरह होता है। ये बताते हैं कि आपकी ज़िंदगी में कोई घातक या फिर विश्वास तोड़ने वाला इंसान है या फिर ऐसी घटना होने वाली है। यहां तक कि हम सांप की जो प्रजाति देखते हैं, वो भी संकेत देने के लिए काफी होती है।
अगर किसी ने सपने में बिना ज़हर वाला सांप देखा है, तो समझना चाहिए कि उसकी ज़िंदगी में कोई हानिकारक था, लेकिन अब वो नहीं है। रैटलस्नेक को देखने का मतलब होता है कि आपकी ज़िंदगी में कोई ज़हरीला या टॉक्सिक शख्स है। बोआ कॉन्स्ट्रिक्टर स्नेक देखने का मतलब है कि आपको आर्थिक हानि होने वाली है।
अगर आपको सपने में घर के अंदर सांप दिखा है, तो आपके लिए मुसीबत कोई नज़दीक की चीज़ बनेगी। अगर घर से बाहर दिखा है तो इसका मतलब ये खुलकर सामने आ जाएगा। अगर सांप ने आपको काटा है तो आपको स्वास्थ्य की परेशानी आएगी। अगर दूसरे को सांप काटता दिख रहा है, तो आपको अपने व्यवहार को लेकर सतर्क होना है। आप किसी को नुकसान पहुंचा रहे हैं। अगर दुश्मन को सांप काट रहा है, तो मतलब आप उसका नुकसान चाहते हैं।



