भाजपा 2024 के चुनाव में हमेशा की तरह एक विजेता के रुप में उभरेगीः डा. सुरिंदर कंवल
अमृतसर/ बाबा बकाला। जानकारी के अनुसार डा. सुरिंदर कंवल जी के निवास पर भाजपा की जिला अमृतसर देहाती की अध्यक्षा हरप्रीत कोैर ने मुलाकात कर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की । जिस में विशेष रुप से पार्टी के विस्तार एवं उस को पंजाब के समूह राज्यों में मज़बूत करने को लेकर गंभीर बातचीत की गई। पंजाब टाईमज़ न्यूज़ के साथ बातचीत के दोैरान डा. सुरिंदर कंवल जी ने कहा कि यह मुलाकात बहुत ही खुशगवार माहोैल में हुई है। इस में कोई शक नहीं कि आने वाले समय में भाजपा की पंजाब के समूह जिलों में अच्छी पकड़ होगी साथ ही साथ भाजपा 2024 के चुनाव में हमेशा की तरह एक विजेता के रुप में उभरेगी।



