Wednesday, September 30, 2026
No menu items!
Google search engine

पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल में मनाया गया “हैलोवीन फेस्टिवल”

Spread the News

Svg%3E

जालंधऱ , 31 अक्टूबर ।  पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल पीएपी कैंपस में आज “हैलोवीन फेस्टिवल” मनाया गया। दूसरी से पांचवीं कक्षा तक के सभी बच्चे अलग-अलग हैलोवीन थीम के अनुसार वेशभूषा और श्रृंगार करके स्कूल आए।

इस अवसर पर शिक्षकों और बच्चों ने गाना गाया…’टूटी खिड़की मकड़ी का जंगला, जंगल के पीछे भूत बांग्ला… ‘। बच्चों द्वारा मॉडलिंग भी की गई तथा बच्चों द्वारा नृत्य भी प्रस्तुत किया गया। शिक्षक भी आज अलग-अलग हैलोवीन थीम वाली पोशाकें पहनकर आए, उन्होंने बच्चों के साथ नृत्य और मॉडलिंग में भी भाग लिया।

इस अवसर पर स्कूल को हैलोवीन फेस्टिवल की तरह सजाया भी गया। स्कूल की प्रिंसीपल डाॅ. रश्मि विज ने सभी विद्यार्थियों, अध्यापकों व कोऑर्डिनेटर्स- गार्गी शर्मा, कविता ,रश्मि भल्ला व अमिता राठौर को हैलोवीन दिवस की बधाई दी। इस अवसर पर सुपरवाइजर सिनी मल्होत्रा भी उपस्थित थे।Svg%3E

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments