आखरी समय तक अल्पसंख्यकों के अधिकारों के लिए करता रहूँगा संघर्षः पूर्व सीनियर वाइस चेयरमैन अल्पसंख्यक आयोग
लुधियाना । टिब्बा रोड कब्रिस्तान को लेकर अल्पसंख्यक कमिशन पंजाब सरकार के पूर्व सीनियर वाइस चेयरमैन हाफिज तहसीन अहमद के नेतृत्व में लोगों ने धरना प्रदर्शन किया एवं आम आदमी पार्टी की सरकार के खिलाफ जबरदस्त नारेबाजी की। इस अवसर पर हाफिज़ तहसीन अहमद ने कहा कि इस इलाके में बहुत बड़ी तादाद में मुसलमान रहते हैं ,जिनकी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सरदार सुखबीर सिंह बादल पूर्व उप मुख्यमंत्री पंजाब ने मेरी मांग पर 2 एकड़ नगर निगम की सरकारी जमीन कब्रिस्तान के लिए दी थी।
क्योंकि उस जमीन पर टनों के हिसाब से पुराना कूड़ा करकट पड़ा हुआ था। इसलिए उस जमीन की साफ सफाई , चारदीवारी, मिट्टी,शैड, पानी लाइट सड़क आदि बनाने के लिए दो करोड़ 84 लाख रुपए भी उस समय के मुख्यमंत्री सरदार प्रकाश सिंह बादल से मिल कर लाया था।
जो कि 2018 में कांग्रेस सरकार के दौरान डिप्टी कमिश्नर लुधियाना के बैंक अकाउंट में 4 साल तक पढ़े रहे। लेकिन घटिया राजनीति के चलते कांग्रेस सरकार ने उस रकम को कब्रिस्तान की जमीन पर खर्च करने की बजाय 4 साल बाद कांग्रेस सरकार ने वापस मंगवा लिया। वर्तमान आम आदमी पार्टी की सरकार भी इस कब्रिस्तान के लिए सिवाए झूठा दिलासा देने के कुछ नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि 6 साल बाद भी कब्रिस्तान ना मिलने से मुसलमानों में भारी रोष पाया जा रहा है । कब्रिस्तान की जमीन मुस्लिम भाईचारे को दिलवाने के लिए हमेशा संघर्ष करता रहुंगा।



