Saturday, April 11, 2026
No menu items!
Google search engine

ज्ञानवापी मस्जिद मामलाः मुस्लिम पक्ष इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में देगा चुनौती

Spread the News

नई दिल्ली। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने गुरुवार को वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद का ASI सर्वे कराने के पक्ष में फैसला सुनाया। अब अंजुमन इंतजामिया मस्जिद कमेटी (मुस्लिम पक्ष) इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगा। मुस्लिम पक्ष शीर्ष अदालत से इलाहाबाद उच्च न्यायालय के फैसले पर रोक लगाने की मांग करेगा।

अंजुमन इंतजामिया मस्जिद कमेटी हाई कोर्ट के फैसले का अध्यन कर सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकीलों से चर्चा कर रही है। गौरतलब है कि इलाहाबाद हाई कोर्ट ने इंतजामिया कमेटी की ASI सर्वे पर रोक लगाने की याचिका खारिज करते हुए वाराणसी जिला अदालत के आदेश को बरकरार रखा। उच्च न्यायालय ने इससे पहले दोनो पक्षों को सुनने के बाद 28 जुलाई को फैसला सुरक्षित रख लिया था.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments