श्री हरगोबिंदपुर। गुरदासपुर से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां बरसाती नाले के पास गए दो मासूम बच्चों की डूबने से मौत हो गई है। प्रशासन ने आज सुबह दोनों के शव बरामद कर लिए हैं। डीएसपी श्री हरगोबिंदपुर राजेश कक्कड़ ने बताया कि बीती शाम गांव धीरोवाल निवासी 13 वर्षीय दिलप्रीत और 14 वर्षीय जसकरण पास के बरसाती नाले में पानी देखने गए थे।
लेकिन इसी बीच दोनों का पैर फिसल गया और वे पानी में गिर गये। अंधेरे के कारण कल बच्चों को ढूंढना मुश्किल था। लेकिन आज सुबह बच्चों का शव बरामद कर लिया गया है।




