Sunday, June 14, 2026
No menu items!
Google search engine

गुरदासपुर : तेज़ रफ्तार एंबुलेंस ने साइकिल सवार सब्जी बेचने वाले को 50 फीट तक घसीट बुरी तरह कुचला

Spread the News

गुरदासपुर। 5 सितम्बर गुरदासपुर के जीवनवाल बबरी बाईपास पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। जहां अमृतसर से पठानकोट जा रही तेज रफ्तार एंबुलेंस की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान रवि दास पुत्र चंद दास निवासी गांव गुरदासंगल के रूप में हुई है। तेज रफ्तार एंबुलेंस उसे टक्कर मारने के बाद 50 फीट तक घसीट ले गई। पुलिस ने एंबुलेंस ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।

हादसे की जानकारी देते हुए मृतक के भाई बुआ दत्ता ने बताया कि उसका बड़ा भाई रवि दास सब्जी बेचता था। वह घर से सब्जी खरीदने गया था, तभी बबरी बाइपास के पास यह घटना घटी। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने शव को कब्जे में लिया और सिविल अस्पताल ले गए।

मौके पर पहुंचे एएसआई सतविंदर मसीह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि बबरी बाईपास पर सड़क हादसा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस चालक संतोष कुमार पुत्र देश राज निवासी सुल्तानपुर कोटली अमृतसर को गिरफ्तार कर लिया। वह एक मरीज को छोड़कर पठानकोट जा रहा था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments