हिमाचल के विधायक नीरज नय्यर गूजर समुदाय की समस्याओं को पहल के आधार पर करते हैं हल
चंबा। हिमाचल के ज़िला चंबा में गूजर समूदाय बड़ी गिनती में मोैजूद है। जहां उन्हें कई प्रकार की आये दिन समस्याओं का सामना करना पड़ता है। यह जानकारी पंजाब टाईमज़ न्यूज़ के साथ बात चीत करते हुए श्री खान मुहम्मद भाटिया ने दी। श्री भाटिया ने कहा कि पंजाब एवं हिमाचल के पैमाने विभिन्न हैं क्योंकि जहाँ हिमाचल के गूजर समुदाय की समस्याओं के उनके विधायक नीरज नय्यर जी सुनकर उन्हें हल करने की कोशिश करते हैं वहीं पंजाब में गूजर समुदाय बेहद प्रेशान है क्योंकि पिछली सरकारों ने गूजर भलाई बोर्ड बनाकर उन की प्रेशानियों को हल करने का प्रयतन किया था परंतु आप की सरकार ने उस बोर्ड को न अभी तक बहाल किया है न ही गूजरों की समस्याओं का समाधान पहल के आधार पर हो रहा है।



