जालंधर कैंट, 17 नवंबर| रेसलिंग की दुनिया में बड़ा नाम रहे दिलीप सिंह राणा उर्फ ’द ग्रेट खली’ के घर बेटे का जन्म हुआ है। इस मौके पर खली ने अपने बेटे के साथ अपनी पहली तस्वीर सोशल प्लेटफॉर्म पर शेयर की, जहां द ग्रेट खली को बधाइयां मिल रही हैं।
बात करते हुए खली की रेसलिंग एकेडमी सीडब्ल्यूई के मैनेजर अनिल राणा ने बताया कि खली की पत्नी हरमिंदर कौर ने बेटे को जन्म दिया है और खली के परिवार, एकेडमी के सदस्यों और खली के शुभचिंतकों में खुशी की लहर है।



