राजनीतिक,सामाजिसक शख्सियतों ने शिरकत कर किया अपनी अकीदत का इज़हार
रमजान का पवित्र महीना आपसी भाईचारक सांझ को मज़बूत करने की भी देता है शिक्षाः मोैलाना ईसा खान
अमृतसर। रमजान उल मुबारक के पवित्र दिनों में पंजाब के ज़िला अमृतसर की इतिहासिक जामा मस्जिद जान मुहम्मद में हर साल की तरह इस साल भी एक विशाल इफतार पार्टी का आयोजन किया गया। जिस की अध्यक्षता मस्जिद के पेश इमाम जनाब हाजी ईसा खान ने की। इस विशाल इफतार आयोजन की सब से बड़ी विशेषता यह रही कि इस में समूह धर्मों के लोगों ने बढ़ कर शामिल हो कर अपनी आस्था का इजहार किया।
इस अवसर पर पंजाब टाइमज़ न्यूज़ से बात चीत करते हुए मोैलाना ईसा खान ने कहा कि रमजान का पवित्र महीना जहां हमें अपने रब को राजी करने की शिक्षा देता है वहीं आपसी भाईचारक सांझ को मज़बूत करने की शिक्षी भी देता है। वहीं समागम में राजनीतिक एवं सामाजिक हस्तियों ने भी पहूंच कर रब की हज़ूरी में अपनी अकीदत के ईजहार के साथ साथ मोैलाना ईसा खान,जनाब अब्दुल लतीफ जी का धन्यवाद भी किया।
इस विशेष अवसर पर पंजाब के प्रसिद्ध इंजीनियर मोहसिन खान, अशवनी कुमार पप्पू, (पंजाब कांग्रेस पी पी सी सी,प्रेजीडेंट डी सी सी) बब्बी पहलवान (वर्किंग प्रेज़ीडेंट डी सी सी ऐ ) (यू) सोनू पहलवान, जुगल किशोर शर्मा, प्रातिक भगत जी, मनप्रीत चढ्ढा जी, ( यूथ कांग्रेस) गोैरव भल्ला, अकाश शर्मा, सन्नी मेहता, विकास सोनी, आसिफ खान, हाजी लतीफ खान, मुहम्मद मुज़म्मिल, मुहम्मद तालिब, क्रष्ना अरोड़ा, करन मान, जसकरन सिंह, अमरबीर मजीठा, जस्सी, परगट, अंकुश, मनप्रीत सिंह मनु, जोैबन, राजबीर सिंह, रहीम खान, मुहम्मद शाहनवाज़, वरुण राजपूत व अन्य शामिल थे।



