Tuesday, August 4, 2026
No menu items!
Google search engine

चालकों को सरकार की चेतावनी महिलाओं के लिए बस नहीं रोकी तो होगी सख्त कार्रवाई

Spread the News

दिल्ली। दिल्ली में चलने वाली सरकारी बसों में महिलाओं के लिए कोई किराया नहीं है। लेकिन कई बार दिल्ली में पब्लिक ट्रांसपोर्ट के ड्राइवर और कंडक्टर की लापरवाही भी देखने को मिलती है। ऐसी ही एक लापरवाही पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सख्त कार्रवाई की है। जिससे अब दिल्ली में डीटीसी चालकों की मनमानी भी बंद हो जाएगी।

Svg%3E

दरअसल, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पास एक शिकायत पहुंची कि डीटीसी के बस चालक महिलाओं के लिए बसें नहीं रोकते। इसका एक वीडियो भी वायरल हुआ था। जैसे ही यह शिकायत सीएम केजरीवाल के पास पहुंची उन्होंने मामले का वीडियो ट्विटर पर शेयर कर कड़ी कार्रवाई की बात कही।

सीएम केजरीवाल ने ट्वीट कर लिखा, ‘ऐसी शिकायतें आती हैं कि कुछ ड्राइवर महिलाओं को देखकर बस इसलिए नहीं रोकते क्योंकि महिलाएं फ्री में सफर करती हैं। यह कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस बस चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments