Tuesday, November 17, 2026
No menu items!
Google search engine

सरकार का बड़ा एक्शनः जालंधर में आतंकी निज्जर के घर पर लगाया नोटिस

Spread the News

31 जनवरी 2021 को पुजारी पर करवाया हमला- पंजाब में जन्मा, यहीं फैलाना चाहता था आतंकवाद 

जालंधर। भारत में मोस्ट वांटेड गैंगस्टरों-आतंकियों को लेकर राज्य और केंद्रीय एजेंसियों के बीच हुई बैठक में लिए गए फैसले पर एक्शन शुरू हो गया है। मीटिंग के एक दिन बाद ही एजेंसियों ने संपत्तियों को सील करने की शुरुआत कनाडा में मारे गए भारत के 10 लाख के इनामी खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर के जालंधर के गांव भारसिंहपुरा (फिल्लौर) से की है।

हरदीप सिंह निज्जर पंजाब में जालंधर जिले के भारसिंहपुरा गांव का रहने वाला था। शुरू से गर्मख्याली सोच रखने वाला निज्जर 1992 में कनाडा चला गया। उसके बाद वह कभी वापस गांव नहीं आया। तीन साल पहले उसका पूरा परिवार भी कनाडा में सैटल हो गया।

कनाडा में रहते हुए निज्जर प्रतिबंधित खालिस्तान समर्थक संगठन सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू के करीब आया। पन्नू और निज्जर की निकटता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि निज्जर की हत्या के बाद से ही पन्नू तिलमिलाया हुआ है और कनाडा में भारत के खिलाफ और खालिस्तान के समर्थन में जनमत संग्रह करवाने का दावा कर रहा है।

NIA ने 31 जनवरी, 2021 को पंजाब के जालंधर में हिंदू पुजारी कमलदीप शर्मा की हत्या से जुड़े केस में निज्जर समेत चार लोगों के खिलाफ चार्जशीट दायर की थी। चार्जशीट किए गए तीन अन्य लोगों में कमलजीत शर्मा और राम सिंह शामिल हैं, जिन्होंने निज्जर व उसके सहयोगी अर्शदीप सिंह उर्फ प्रभा के निर्देश पर पुजारी को गोलियां मारी गई थी। इस हत्याकांड के जरिए निज्जर पंजाब का माहौल खराब करने की फिराक में था।

कई मामलों में निज्जर का नाम
हरदीप सिंह निज्जर खालिस्तान टाइगर फोर्स (KTF) का प्रमुख था। भारत की राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने हाल में 40 मोस्ट वांटेड आतंकियों की जो लिस्ट जारी की थी, उसमें निज्जर का नाम था। कनाडा के ब्रैंपटन शहर में खालिस्तान के हक में रेफरेंडम करवाने में उसकी भूमिका थी।

पंजाब में हिंसा और क्राइम से जुड़े कई केसों में निज्जर और उसके संगठन का नाम सामने आया था। इसके बाद ही उसे वांटेड टेररिस्ट की लिस्ट में डाला गया।

कनाडा में बैठे निज्जर का सहयोगी है डल्ला
KTF चीफ हरदीप सिंह निज्जर पिछले कई बरसों से कनाडा में बैठकर ही अपने आतंकी संगठन KTF को ऑपरेट कर रहा था। सितंबर-2020 में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने निज्जर को आतंकी घोषित कर दिया। इसके बाद निज्जर की जालंधर के भारसिंहपुरा गांव की प्रॉपर्टी भी कुर्क कर ली गई।

NIA निज्जर पर 10 लाख रुपए का इनाम घोषित कर चुकी थी। मोहाली स्थित पंजाब पुलिस के इंटेलिजेंस हेडक्वार्टर और कई थानों पर ग्रेनेड अटैक करवाने वाला अर्शदीप डल्ला भी निज्जर का सहयोगी है। डल्ला भी विदेश में बैठा है।

निज्जर के संगठन को 7 महीने पहले आतंकी करार दिया गया
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 7 महीने पहले निज्जर के संगठन KTF को आतंकी संगठन करार दिया था। गृह मंत्रालय ने कहा था- ”खालिस्तान टाइगर फोर्स कट्‌टरपंथी संगठन है जिसका मकसद पंजाब में फिर आतंकवाद फैलाना है। पंजाब में टारगेट किलिंग के पीछे भी इस संगठन का हाथ है। ये संगठन भारत की क्षेत्रीय अखंडता, एकता, राष्ट्रीय सुरक्षा और संप्रभुता को चुनौती देता है

निज्जर के तालाबंद घर के बाहर नोटिस चिपका दिया गया है। कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के सरी में एक गुरुद्वारे के बाहर 45 वर्षीय हरदीप सिंह निज्जर की इसी साल 18 जून को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। निज्जर की हत्या को लेकर भारत और कनाडा के बीच काफी विवाद चल रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments