अमृतसर, 7 जनवरी | पंजाब में ठंड का कहर जारी है। बढ़ती ठंड के चलते राज्य की कई चीजें जैसे पब्लिक ट्रांसपोर्ट, स्कूल और इसके साथ-साथ सड़क दुर्धटनाएं भी हो रहीं हैं। इसी बीच घने कोहरे और शीतलहर के बीच एक दुर्भाग्यपूर्ण खबर सामने आई है। जिले के एक सरकारी स्कूल के छात्र की ठंड से मौत हो गयी है। मृतक छात्र की पहचान प्रदीप सिंह पुत्र जोधा सिंह के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार सरकारी एलिमेंट्री स्कूल वरिंह के छात्र प्रदीप सिंह की मौत ठंड लगने से हो गयी। वह ठंड के कारण होने वाले ब्रेन फीवर से पीड़ित था। स्कूल की मुख्य अध्यापिका आदर्श कौर संधू ने बताया कि ठंड के कारण बच्चे को ब्रेन फीवर हो गया था। उनके इलाज के लिए उनके माता-पिता ने बहुत ध्यान रखा लेकिन फिर भी डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। प्रदीप की मौत से उसके परीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।



