Saturday, April 18, 2026
No menu items!
Google search engine

Google बंद कर सकता है आपका Gmail! अगर आप ये गलती कर रहे हैं तो हो जाएं सावधान

Spread the News

नई दिल्ली, 9 नवंबर | अगर आप भी जीमेल यूजर हैं तो आपके लिए एक बड़ी खबर है। आपकी एक गलती आपका सालों पुराना जीमेल अकाउंट डिलीट कर सकती है। गूगल ने कहा कि वह अगले महीने दिसंबर से हजारों जीमेल अकाउंट डिलीट कर देगा। इसलिए गूगल ने एक डेडलाइन दी है।

गूगल ने कहा कि दो साल से निष्क्रिय सभी जीमेल अकाउंट हटा दिए जाएंगे। हालांकि, जो लोग जीमेल, डॉक्स, कैलेंडर और फोटो जैसे रेगुलर ऐप्स का इस्तेमाल करते हैं उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है। गूगल ने इसके लिए नई पॉलिसी बनाई है। गूगल के मुताबिक, जिन अकाउंट का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है, उन पर साइबर अटैक की आशंका सबसे ज्यादा है।

अगर आप भी चाहते हैं कि आपका गूगल अकाउंट डिलीट न हो तो तुरंत अपने अकाउंट में लॉग इन करें। यदि आप अपना पासवर्ड भूल गए हैं तो रीसेट करें। इसके अलावा सिक्योरिटी चेक करें और टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन आदि को ऑन कर लें। गूगल के इस फैसले से केवल निजी गूगल खाते प्रभावित होंगे, स्कूल, संगठन और व्यावसायिक खाते नहीं।

अकाउंट डिलीट करने से पहले गूगल ऐसे यूजर्स को सभी नोटिफिकेशन भेज रहा है और उन्हें रिकवर करने के लिए कह रहा है। एलन मस्क ने हाल ही में यह भी कहा है कि जिस एक्स (ट्विटर) अकाउंट का कई सालों से इस्तेमाल नहीं किया गया है, उसे डिलीट कर आर्काइव कर दिया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments