Sunday, April 12, 2026
No menu items!
Google search engine

अच्छी खबर ! पंजाब सरकार राज्य के 32 लाख बुर्जु़गो को देने जा रही है नए साल का तोहफा, मिलेगा इस स्कीम का लाभ

Spread the News

चंडीगढ़, 25 दिसंबर | पंजाब सरकार राज्य के वरिष्ठ नागरिकों को नए साल का बड़ा तोहफा देने जा रही है। जानकारी के मुताबिक सरकार ने ‘आयुष्मान वंदना योजना’ शुरू करने की तैयारी कर ली है। इस योजना के तहत 70 साल या उससे अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिक 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करा सकेंगे। इसके चलते पंजाब में ऐसे 32 लाख वरिष्ठ नागरिकों की पहचान की गई है। स्वास्थ्य विभाग की स्टेट हेल्थ एजेंसी ने योजना की फाइल तैयार कर मुख्यमंत्री को भेज दी है। इस योजना के तहत लाभार्थी अपने इलाज के लिए 770 मान्यता प्राप्त अस्पतालों में से चुन सकते हैं।

आपको बता दें कि राज्य में 12 लाख वरिष्ठ नागरिक पहले से ही आयुष्मान योजना के तहत पंजीकृत हैं। अब उनकी ‘आयुष्मान वंदना योजना’ के तहत अलग-अलग श्रेणियां बनाई जाएंगी। स्वास्थ्य विभाग ने यूआईडी के आधार पर बुजुर्ग की पहचान की है। 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक इस योजना कार्ड के लिए पात्र हैं। कोई भी व्यक्ति www.beneficial.nha.gov.in पर ऑनलाइन पंजीकरण के लिए आवेदन कर सकता है। बता दें कि पंजाब सरकार आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री सेहत बीमा योजना के लिए एक ऐप भी तैयार कर रही है, जो लगभग तैयार हो चुका है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments