Home अन्य Media लोन लेने वालों के लिए अच्छी खबर! लोन नहीं होंगे महंगे, RBI...

लोन लेने वालों के लिए अच्छी खबर! लोन नहीं होंगे महंगे, RBI ने ब्याज दरों में नहीं किया कोई बदलाव

Svg%3E
Spread the News

नई दिल्ली, 6 दिसंबर | भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने लगातार 11वीं बार ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। केंद्रीय बैंक ने ब्याज दरों को 6.5% पर बरकरार रखा है। इसका मतलब है कि लोन महंगा नहीं होगा और आपकी EMI नहीं बढ़ेगी। आरबीआई ने आखिरी बार फरवरी 2023 में दरों में 0.25% से 6.5% की बढ़ोतरी की थी।

आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने आज यानी शुक्रवार को मु्दरा नीति समिति (MPC) की 4 दिसंबर से हो रही बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी दी। यह बैठक हर दो महीने में होती है। आरबीआई ने अक्टूबर में अपनी पहली बैठक में ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया था।

एमपीसी में 6 सदस्य हैं, जिनमें से तीन सेंट्रल बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास, डिप्टी गवर्नर माइकल पात्रा और कार्यकारी निदेशक राजीव रंजन हैं। 1 अक्टूबर को, सरकार ने समिति में तीन नए बाहरी सदस्यों को नियुक्त किया, जिनमें राम सिंह, सौगाता भट्टाचार्य और नागेश कुमार शामिल थे।