Sunday, April 19, 2026
No menu items!
Google search engine

प्रेमिका ने लगाया बेटी के सामने संबंध बनाने की ज़िद करने का आरोप- कहा, मना करने पर देता जान से मारने की धमकी

Spread the News

लुधियाना।  फौजी और उसकी प्रेमिका में विवाद हो गया। फौजी ने प्रेमिका पर हमला करवाने के आरोप लगाए हैं। उसके सिर पर चोट आई है। परिजन उसे अस्पताल लेकर आए। जहां उसे टांके लगाए हैं। वहीं दूसरी तरफ प्रेमिका ने भी फौजी द्वारा कैंची से हमला करने के आरोप लगाए। महिला का कहना है कि फौजी उसकी नाबालिग बेटी के सामने जबरी शारीरिक संबंध बनाने की जिद करता है। फौजी नवदीप ने आरोप लगाया कि उसका पिछले करीब डेढ़ साल से एक महिला से अफेयर चल रहा है। उस महिला ने उसे जादू-टोटके से अपने वश में किया हुआ था। वह पहली बार अपनी बेटी का टेवा दिखाने उसके पास गया था। उसके बाद उसने नहीं पता कि कब वह उसके चंगुल में फंस गया।

अवैध संबंधों की वीडियो दिखा महिला करती ब्लैकमेल
फौजी ने कहा कि उसकी पत्नी और परिवार को जब इस बारे पता चला तो घर पर काफी बवाल हुआ। वह महिला को छोड़ना चाहता है, लेकिन महिला उसके साथ बनाए अवैध संबंधों की वीडियो दिखा उसे ब्लैकमेल करती है। इस मामले में थाना डाबा में उसने शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसका निपटारा कल शाम पुलिस ने कर दिया था। दोनों पक्षों का राजीनामा हो गया था।

नवदीप ने कहा कि महिला को थाने में पुलिस ने काफी डांटा। उसी बात की रंजिश रख रात करीब 8 बजे महिला ने उसके घर पर कुछ युवक भेजे। वह युवक उसे बातों में उलझा कर ले गए। रास्ते में उन्होंने उसके साथ जमकर मारपीट की। उसके सिर पर तेजधार हथियारों से हमला किया।

जबरदस्ती अवैध संबंध बनाए
उधर, महिला हरजोत कौर ने कहा कि फौजी नवदीप से उसका करीब 4 साल से अफेयर चल रहा है। उसे पता नहीं था कि नवदीप शादीशुदा है। जब उसे इस बात का पता चला तो उसने उसे ब्रेकअप करने के लिए कहा। महिला ने कहा कि थाना में राजीनामा होने के बाद नवदीप उसके घर आया और हंगामा करने लगा। सरेआम मुझसे डंडे के साथ मारपीट की।

इलाके के लोग मौके पर पहुंचे। जिन्होंने उसे मारपीट करने से रोका। इसी बीच नवदीप के सिर पर चोट लगी। महिला ने कहा कि नवदीप ने उसकी पीठ पर कैंची से वार किया है। सिविल अस्पताल में उसकी पीठ पर 12 टांकें डॉक्टरों ने लगाए हैं। महिला ने कहा कि नवदीप उससे जबरदस्ती अवैध संबंध बनाता रहा।

महिला हरजोत ने बताया कि नवदीप उसे हथियार, ग्रेनेड आदि की फोटो भेजता रहता था। वह उससे कहता था कि यदि उसने उससे संबंध न बनाए तो जान से मार देगा। महिला मुताबिक नवदीप ने उसका मैमरी कार्ड चुरा लिया था। जिसमें उसकी उसके पति और एक प्रेमी के साथ काफी साल पुरानी कुछ प्राइवेट तस्वीरें है। जिसे दिखा वह उसे ब्लैकमेल करता है। महिला मुताबिक मारपीट के बाद आज वह थाना डाबा में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments