Thursday, June 11, 2026
No menu items!
Google search engine

गुरुपर्व पर तीर्थयात्रियों को तोहफा: 50 रुपये के टिकट से करतारपुर कॉरिडोर टर्मिनल के होगे दर्शन

Spread the News

चंडीगढ़, 17 नवंबर| श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व से पहले भारत सरकार ने श्रद्धालुओं को बड़ा तोहफा दिया है। भारत सरकार ने पाकिस्तान स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब के दर्शन के लिए बनाए गए करतारपुर साहिब कॉरिडोर के लिए केवल 50 रुपये का टिकट लेने की सुविधा प्रदान की है।

लैंड पोर्ट अथॉरिटी के निदेशक टीका राम शर्मा ने बताया कि श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर टर्मिनल को सभी तीर्थयात्रियों के लिए केवल 50 रुपये के मामूली टिकट पर दर्शन के लिए खोल दिया गया है। उन्होंने कहा कि अब श्रद्धालु केवल 50 रुपये का टिकट शुल्क देकर इस ऐतिहासिक गुरुद्वारा करतारपुर साहिब के दर्शन कर सकते हैं। आपको बता दें कि श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर टर्मिनल के लिए पहले पासपोर्ट और वीजा की जरूरत होती थी, जिसे अब खत्म कर दिया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments