Sunday, April 12, 2026
No menu items!
Google search engine

घल्लूघारा यादगार दिवस- श्री दरबार साहिब के आस-पास के इलाके पुलिस छावनी में तबदील

Spread the News

अमृतसर,4 जून। श्री अकाल तख्त साहिब पर 6 जून को मनाए जाने वाले घल्लूघारा दिवस की यादगार में समागमों को लेकर जहां तैयारियां चल रही हैं वहीं इन दिनों में किसी तरह की कोई अप्रिय घटना न घटे इसके लिए शिरोमणि कमेटी द्वारा भी प्रबंध किए जा रहे है। इसको लेकर पंजाब पुलिस ने भी शहर के लगभग सभी पवित्र धार्मिक स्थानों (खासकर श्री दरबार साहिब) की सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया है।

अमृतसर पुलिस ने श्री हरिमंदिर साहिब व इसके आस पास के क्षेत्रों को तो जैसे पुलिस छावनी में ही तबदील कर दिया है। पुलिस ने श्री हरिमंदिर साहिब के आस-पास दो से तीन लेयर की सुरक्षा व्यवस्था कर दी है और हरेक पर पैनी निगाह रखी जा रही है। इस दौरान पंजाब पुलिस के साथ पैरा-मिल्ट्री फोर्स के जवान भी अलगा-अलग स्थानों पर तैनात कर दिए हैं। बस स्टैंड व हाल गेट चौक से श्री हरिमंदिर साहिब को जाने वाला रास्ते के चप्पे-चप्पे पर पुलिस कर्मी तैनात है और इसके अलावा श्री हरिमंदिर साहिब को जाने वाले रास्ते में चौपहिया वाहन चालकों की भी चैकिंग की जा रही है। श्री हरिमंदिर साहिब के आस-पास तो पुलिस ने अपना पूरा घेरा बना रखा है। सूत्र बताते हैं कि अमृतसर पुलिस के ऑला अधिकारियों ने उक्त इलाकों की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने व हरेक स्थित पर पैनी निगाह रखने के लिए एक ब्लू प्रिंट तक तैयार किया है। इसके अलावा ये भी पता चला है कि श्री हरिमंदिर साहिब के भीतर भी पुलिस का खुफिया तंत्र काफी संक्रिय हुआ बैठा है और कर्मी सिविल वर्दी में वहां की पल पल की जानकारी पुलिस अधिकारियों से सांझा कर रहे है। इसके अलावा शहर में घुसने वाले लगभग सभी प्वाइंटों पर भी पुलिस कर्मियों की ओर तैनाती कर दी गई है और वो हरेक वाहन की चैकिंग कर ही उसके भीतर शहर में घुसने दे रहे हैं। कुल मिलाकर गुरु नगरी में पुलिस के उच्चाधिकारीयों ने पूरे पुलिस बल को हाई अलर्ट पर रखा है। वहीं श्री हरिमंदिर साहिब काम्पलैक्स के बाहर पुलिस प्रशासन द्वारा भी हर आने-जाने वाले पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भी पुख्ता प्रबंध
पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर के दिशा-निर्देशों के तहत श्री हरिमंदिर साहिब के चारों दरवाजों के बाहर भारी मात्रा में पंजाब पुलिस के जवान तैनात कर दिए गए हैं। पुलिस प्रशासन द्वारा श्री हरिमंदिर साहिब के दर्शन करने वाले आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भी पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। श्री हरिमंदिर साहिब के बाहर जहां चारों तरफ पुलिस के जवान तैनात है, वहीं पुलिस की सी.सी.टी.वी. कैमरे लगी गाड़ियां भी लगाई गई है, जिससे गुरुद्वारा साहिब में हर आने जाने वाले पर कैमरे की नजर रखी जाएगी। वहां पर ड्यूटी दे रहे पुलिस कर्मियों को पुलिस उच्च-अधिकारियों ने सख्त निर्देश दिए गए हैं कि अपनी ड्यूटी समय पर किसी भी तरह की कोताही न बरतें।

शहर भर में 62 स्थानों पर किए नाके स्थापित
पुलिस सूत्रों ने जानकारी दी है कि शहर भर में पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने इस सारे आप्रेशन की खुद कमान संभाली हुई है। पता चला है कि शहर भर में 62 स्थानों पर नाके स्थापित किए गए है। इनमें से श्री दरबार साहिब व इसके आस-पास के इलाकों में कुल 14 नाकें लगा दिए गए है। इसके अलावा 20 नाके शहर की वाल सिटी के भीतर, 10 नाके शहर के बाहरी सिविल क्षेत्रों में तथा 10 नाकें शहर के एंट्री व एगजिट प्वाइंटों व मुख्य मार्गों पर लगाए गए है। इन सभी नाकों को लेकर एसपी स्तर के अधिकारियों के अलावा 40 के लगभग डी.सी.पी. व ए.सी.पी. की भी ड्यूटी लगाई है और पुलिस कर्मियों को 24 घंटों भर ड्यूटी देने के निर्देश है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments