Home अन्य Ganesh Chaturthi 2023: ‘गणेश उत्सव’ कब से हो रहा है शुरू, जानें...

Ganesh Chaturthi 2023: ‘गणेश उत्सव’ कब से हो रहा है शुरू, जानें गणेश चतुर्थी तिथि, मुहूर्त और पूजा-विधि

Svg%3E
Spread the News

Ganesh Chaturthi 2023: भाद्रपद मास की गणेश चतुर्थी का खास महत्व है। आइए जानते हैं गणेश चतुर्थी की तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि।

Ganesh Chaturthi 2023: शास्त्रों के मुताबिक भाद्रपद मास की गणेश चतुर्थी गणपति बप्पा की कृपा पाने के लिए बेहद शुभ है। पंचांग के अनुसार, भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से अगले 10 दिनों तक देश भर में गणेशोत्सव मनाया जाता है। जिसका समापन अनंत चतुर्दशी के दिन होता है। इस दौरान हर घर में गणपति बप्पा विराजते हैं। आइए जानते हैं कि साल 2023 में गणेश चतुर्थी कब से शुरू हो रही है और उसके लिए शुभ मुहूर्त व पूजा विधि क्या है।

गणेश चतुर्थी 2023 तिथि, शुभ मुहूर्त

दृक पंचांग के अनुसार, हर साल भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को गणेश चतुर्थी मनाई जाती है। इस साल यह तिथि 18 सितंबर को दोपहर 2 बजकर 09 मिनट से शुरू होगी। जबकि इस तिथि का समापन 19 सितंबर को दोपहर 3 बजकर 13 मिनट पर होगा। ऐसे में उदया तिथि की मान्यता के अनुसार, गणेश चतुर्थी 19 सितंबर 2023 को मनाई जाएगी। इसके साथ ही इस दिन पूजा के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 11 बजकर 1 मिनट से दोपहर 1 बजकर 26 मिनट तक है।