Saturday, April 18, 2026
No menu items!
Google search engine

9 अगस्त के पंजाब बंद को ऑल इंडिया जमाते सलमानी बिरादरी द्वारा पूर्ण समर्थन

Spread the News

महिलाओं पर अत्याचार से शर्मिन्दा है पूरा भारत : अख्तर सलमानी

करतारपुर। ऑल इंडिया जमात ए सलमानी बिरादरी की एक मीटिंग में मणिपुर अत्याचार विरोधी एक्शन कमेटी द्वारा 9 अगस्त के पंजाब बंद को पूर्ण समर्थन देने का फैसला लिया गया। ऑल इंडिया जमात ए सलमानी बिरादरी के पंजाब चेयरमैन अख्तर सलमानी, पंजाब प्रधान अयूब सलमानी, राष्ट्रीय महासचिव आकिब जावेद सलमानी , पंजाब महासचिव इमरान मेहताब सलमानी मीटिंग में मौजूद रहे।

पंजाब चेयरमैन अख्तर सलमानी ने कहा कि मणिपुर में दंगों को होते हुए आज 98 दिन हो गए हैं महिलाओं पर अत्याचार से शर्मिंदगी के हालात बने हैं। नूंह व मेवात के हालात सबके सामने हैं। अपने मुल्क की गंगा जमुनी तहजीब को बचाने के लिए आपसी एकता व भाईचारे को कायम रखने के लिए 9 अगस्त के पंजाब बंद को
पूर्ण समर्थन देते हैं और शांतिपूर्वक बंद की अपील करते हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments