Friday, April 17, 2026
No menu items!
Google search engine

सर्राफा बाजार में ज्वैलर्स से ठगी, सोने की अंगूठी उठाकर पीतल की रखी- बहाना लगा हुआ फरार

Spread the News

लुधियाना। सर्राफा बाजार में ज्वैलर्स को एक व्यक्ति ने ठग लिया। ग्राहक बनकर दुकान में आए ठग ने हाथ में रखी पीतल की रिंग बॉक्स में लगा दी और सोने की चुरा ली। अंगूठियों की अदला-बदली का तब दुकानदार को पता नहीं चला। सोने की अंगूठी का वजन करीब 5 ग्राम था। दुकानदार विशाल सहगल ने बताया कि नताशा ज्वैलर्स नाम से उनकी बाजार में दुकान है। एक दिन पहले व्यक्ति उनकी दुकान में सोने की अंगूठी खरीदने के लिए आया। उस व्यक्ति ने उनसे कई अंगूठियों के बॉक्स खुलवा लिए। अंगूठी पसंद करने के बाद व्यक्ति कहने लगा कि वह ATM से पैसे निकलवा कर वापस आ रहा है।
दुकानदार ने कहा कि शाम तक जब वह वापस नहीं आया तो उन्होंने दुकान का स्टॉक चेक किया। दुकान का स्टॉक चेक करते समय अंगूठियों वाले डिब्बे में एक पीतल की अंगूठी पड़ी मिली। इस पर सीसीटीवी जब चेक किए तो पता चला कि वही ग्राहक दुकान में अंगूठी की अदला-बदली करके भाग गया है।
थाना डिवीजन नंबर 4 के SHO गुरजीत सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी को जल्द पकड़ लिया जाएगा। पुलिस सीसीटीवी के अधार पर आरोपी को ट्रेस करने में जुटी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments