अल हाज शाह अतीक अहमद रायपुरी, मुफ्ती इरतिकाउल हसन कांधलवी और हाफिज तहसीन अहमद ने की शिरकत
लखोवाल 27 नवम्बर। कारी मुहम्मद याकूब कासमी की निगरानी में मदरसा जूबैदा लिलबनात लखोवाल की आधारशिला रखी गई। इस अवसर पर एक भव्य सार्वजनिक बैठक आयोजित की गई जिस की सरप्रस्ती हाजी शाह अतीक अहमद अहमद रायेपूरी एवं मुफ्ती इरतिकाउल हसन कांधलवी ने की। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में हाफिज तहसीन अहमद पूर्व चेयरमैन वरिष्ठ अल्पसंख्यक आयोग पंजाब एवं मुफ्ती मुहम्मद आरिफ लुधियानवी संयोजक जमीयत उलमा हरियणा- पंजाब ने भाग लिया।
मुफ्ती मुहम्मद इनाम कासमी कार्यक्रम के उद्घोषक थे, हाफ़िज़ मुहम्मद सुफियान द्वारा कुरान की तिलावत के बाद कारी मुस्तकीम करीमी ने नात पेश की।मुफ्ती इरतिकाउल हसन कांधलवी ने इस्लामी मदरसों और मतातिब ए दीनिया के महत्व और उपयोगिता पर प्रकाश डाला और कहा कि इस देश में हम जो धार्मिक माहौल देख रहे हैं वह मदरसों और मकतबों की दैन है।
मशहूर वक्ता कारी इरशाद उकाबी सहारनपुरी ने करीब दो घंटे तक भाषण दिया, जिसे लोगों ने बड़े चाव से सुना। उन्होंने कहा कि कुरआन- हदीस से संबध ही हमें दुनिया-परलोकिक जीवन में सफलता दिला सकत हैं। हमारे इस्लामी इतिहास में एक ऐसा दौर भी रहा है जब महिलाएं कुरआन की हाफिजा एवं आलिमा होती थी एवं मोअत्ता इमाम मालिक जैसी हदीस की किताबें उन्हें मुंहजबानी याद हुआ करती थीं।
मुफ्ती मुहम्मद आरिफ लुधियानवी मुफ्ती ए शहर और अध्यक्ष जमीयत उलेमा लुधियाना ने कहा कि कारी मुहम्मद याकूब कासमी मोहतमिम मदरसा इस्लामिया अरबिया हिफ्जुल कुरान लखोवाल हम सभी की ओर से बधाई के पात्र हैं जिन के प्रयासों से पहले छात्रो के लिए लखोवाल में एक मदरसे एवं विशाल मस्जिद का निर्माण कार्य पूरा हुआ और अब उन्हीं के प्रयासों से लड़कियों के लिए भी मदरसा जुबैदा लिलबनात के नाम से एक मदरसे का शिलान्यास हो चुका है।



