Friday, April 10, 2026
No menu items!
Google search engine

मदरसा दारुल उलूम अरशदिया के इफतार पार्टी के आयोजन में विशेष अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व विधायक प्रगट सिंह

Spread the News

पंजाब कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव अख्तर सलमानी समेत विभिन्न राजनीतिक व सामाजिक हस्तियों ने भी लिया हिस्सा

रमजान उल मुबारक ईबादत का महीना सभी रोज़ेदार मुबारकबाद के हकदारः विधायक प्रगट सिंह

जालंधर/जमशेर । मदरसा दारुल उलूम अरशदिया में रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया।  जिसमें पूर्व मंत्री पंजाब व एम एल ए प्रगट सिंह मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे। जिनका शानदार इस्तकबाल पंजाब कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव अख्तर सलमानी मदरसा के नाजिम मोहम्मद आजम , करतारपुर के चेयरमैन हाशिम अल्वी व जिम्मेदार लोगों ने किया।
एम एल ए परगट सिंह ने कहा कि रोजा इफ्तार पार्टी आपसी भाईचारे की सांझ को मजबूत करती है। एक दूसरे के प्रोग्रामों में सबको साथ जोड़ना एक दूसरे के साथ खड़े रहना ही इंसानियत कहलाता है। किसी भी प्रोग्राम में सभी धर्मों के लोगों का शामिल होना आपसी प्यार मोहब्बत व एकता को बढ़ाना ही हमारे मुल्क की गंगा जमुनी तहजीब है।
एमएलए परगट सिंह ने मुस्लिम समाज को बधाई देते हुए कहा कि पवित्र रोजे चल रहे हैं रमजान उल मुबारक ईबादत का महीना है जिसकी मैं सबको मुबारकबाद पेश करता हूं। रात को 9:00 बजे ईशा की नमाज के बाद कलाम पाक पूरा हुआ और सभी के लिए पूरी इंसानियत व पंजाब और देश के लिए दुआएं की गई

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments