Sunday, April 19, 2026
No menu items!
Google search engine

जालंधर लोकसभा उपचुनाव के मद्देनज़र बतोैर उम्मीदवार बीजेपी के खेमे में शामिल हुए पूर्व डीसीपी राजिंदर सिंह

Spread the News

जालंधर।  जानकारी के मुताबिक पूर्व डीसीपी राजिंदर सिंह बीजेपी में शामिल हो गए हैं। वह जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए पार्टी का चेहरा बन सकते हैं। हाल के घटनाक्रम में, जालंधर के पूर्व डीसीपी राजिंदर सिंह 1 अप्रैल 2023 को भाजपा में शामिल हो गए। उनके साथ केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत  ने उन्हें पार्टी में शामिल किया।इस बीच केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्विनी शर्मा, उपाध्यक्ष सुभाष शर्मा, पूर्व मंत्री मनारंजन कालिया, भाजपा सांसद हंस राज हंस आदि मौजूद रहे. भाजपा की ओर से राजिंदर सिंह के जालंधर लोकसभा  उपचुनाव  लड़ने की सम्भावना है। राजिंदर सिंह जालंधर के पूर्व डीसीपी होने के साथ-साथ कपूरथला के एसएसपी भी रह चुके  हैं और वह बीजेपी के लिए ट्रंप कार्ड का काम कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments