पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री सरदार प्रकाश सिंह बादल के देहांत की खबर पर नैशनल ह्यूमन राईटस सोशल जस्टिस फ्रंट ने किया शोक वयक्त
नई दिल्ली। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री सरदार प्रकाश सिंह बादल के देहांत की खबर पर नैशनल ह्यूमन राईटस सोशल जस्टिस फरंट के समूह पदाधिकारियों ने गहरे दुख एवं गम वयक्त किया है। इस अवसर पर पंजाब टाईमज़ न्यूज़ के साथ बातचीत करते हुए नैशनल ह्यूमन राईटस सोशल जस्टिस फ्रंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष,सीनियर जर्नलिस्ट मोैलाना अनवर अमृतसरी,कासमी,नदवी ने कहा कि उनका निधन एक सफल राजनीतिक करियर पर से पर्दा उठाता है, जिसने पंजाब के लोगों की अथक समर्पण के साथ सेवा की।
शोक संतप्त परिवार के सदस्यों और शिरोमणि अकाली दल पार्टी के सदस्यों के प्रति मेरी संवेदना। देश के अनुभवी और संघर्षशील नेता शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक एवं पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री सरदार श्री प्रकाश सिंह बादल जी का निधन दुखद है। परमपिता से दिवंगत आत्मा की शान्ति और शोकाकुल परिजनों के लिए दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना करता हूँ। पंजाब के पांच बार मुख्यमंत्री रह चुके बादल को ‘गैस्ट्राइटिस’ और सांस लेने में परेशानी होने के चलते पिछले साल जून में भी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कोविड बाद की स्वास्थ्य जांच के लिए फरवरी 2022 में उन्हें मोहाली के एक निजी अस्पताल ले जाया गया था। बादल पिछले साल जनवरी में कोरोना वायरस से संक्रमित हो गये थे और उन्हें लुधियाना के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।




