Monday, April 13, 2026
No menu items!
Google search engine

होली से पहले पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश व बर्फबारी का अंदाज़ा- दक्षिण भारत के कई जिलों में ग्रीष्म लहर की संभावना

Spread the News

नई दिल्ली। होली से पहले मौसम करवट बदलने लगा है। देश भर के ज्यादातर राज्यों में गर्मी का सितम देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, देश के ज्यादातर राज्यों में आने वाले दिनों में तापमान बढ़ेगा। हालांकि, IMD ने पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की वर्षा और बारिश की संभावना जताई है।

मौसम विभाग ने बताया कि अगले पांच दिनों के दौरान पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। IMD के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अगले पांच दिनों के दौरान हल्की बर्फबारी और बारिश कुछ एक स्थानों पर देखने को मिल सकती है। वहीं, दिल्ली-NCR में अगले पांच दिनों के दौरान मौसम के शुष्क रहने की संभावना है। इसके अलावा राजधानी में तीन दिन के दौरान हवा की गति तेज रहेगी। अनुमान है कि हवा की गति 20 से 30 किमी प्रति घंटे तक रह सकती है। इसकी दिशा उत्तरी पश्चिमी रहने की संभावना है। शनिवार को आंशिक रूप से बादल भी छाए रहेंगे।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच दिनों के दौरान उत्तर प्रदेश, पंजाब हरियाणा समेत कई राज्यों में मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि, पश्चिमी राजस्थान में अगले चार दिनों के दौरान हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है। इसके अलावा महाराष्ट्र, गुजरात और मध्य प्रदेश के कुछ स्थानों पर कल (रविवार) को हल्की बारिश की IMD ने संभावना जताई है।

वहीं, मौसम विभाग ने दक्षिण भारत के राज्यों को लेकर बताया कि कर्नाटक में तापमान बढ़ेगा। आज भी कर्नाटक में ग्रीष्म लहर की स्थिति के जारी रहने की संभावना है। साथ ही उत्तरी केरल के कई जिलों में अगले कुछ दिन तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments